
x
एक और FIR दर्ज.
कोरबा: पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ कोरबा में एक और मामला दर्ज हुआ है। यह मामला तब दर्ज किया गया जब कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक ने लिखित शिकायत दी। जानकारी के अनुसार, दुकान में कार घुसाने की सूचना मिलने पर जब आरक्षक मौके पर पहुंचे, तो संदीप कंवर ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।
घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने संदीप कंवर को अल्कोहल मीटर से फुंकाया, जिसमें वह नशे में पाया गया। कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में बुधवार को पूर्व गृह मंत्री के बेटे संदीप कंवर नशे की हालत में तेज रफ्तार कार सीधे एक दुकान में घुसा दी। उसके बाद उसने मौके पर मौजूद लोगों से गाली-गलौज की और विवाद भी किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस संदीप कंवर को कोतवाली थाने ले आई। जहां उसने काफी देर तक हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि संदीप कंवर ने अपने पिता का रौब दिखाते हुए पुलिस से कहा कि “जो करना है कर लो”, इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए थाने से ही अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





