भारत
पूर्व गृहमंत्री का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Shantanu Roy
15 March 2024 8:45 PM IST

x
बड़ी खबर
इंदौर। मध्य प्रदेश से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता चंद्रप्रभाष (सीपी) शेखर का आज शुक्रवार को निधन हो गया है। वे काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। इंदौर के चोइथराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वह कई बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संगठन प्रभारी श्री चंद्र प्रभाष शेखर जी के निधन की दुखद खबर है।
— MP Congress (@INCMP) March 15, 2024
कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।
“भावपूर्ण श्रद्धांजली” pic.twitter.com/cUwseaXL8R
उनके निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी शोक जताया है। कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है – “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संगठन प्रभारी श्री चंद्र प्रभाष शेखर जी के निधन की दुखद खबर है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।
Next Story





