भारत
पुलिस ने AAP के पूर्व गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को पकड़ा
jantaserishta.com
17 April 2023 5:48 PM IST

x
सूरत (आईएएनएस)| गुजरात आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल इटालिया को सूरत पुलिस की अपराध शाखा ने राज्य के मंत्री और भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इटालिया के खिलाफ पिछले साल सितंबर में गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सी.आर. पाटिल के बारे में कथित मानहानिकारक टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया गया था। भाजपा कार्यकर्ता प्रताप चोडवाडिया ने शिकायत दर्ज कराई थी और मामला बाद में अपराध शाखा को सौंप दिया गया था।
गुजरात आप के पूर्व प्रमुख इटालिया की गिरफ्तारी पार्टी के लिए मुसीबतों की कड़ी में नवीनतम है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन समेत आप के वरिष्ठ नेता फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसके अलावा आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने आबकारी शराब नीति मामले में रविवार को नौ घंटे तक पूछताछ की।
इटालिया ने पिछले साल अगस्त में वायरल हुए वीडियो में विवादित टिप्पणी की थी। वीडियो में इटालिया को हर्ष संघवी को 'ड्रग्स संघवी' कहते हुए सुना जा सकता है। भाजपा कार्यकर्ता प्रताप चोडवाडिया ने इटालिया के खिलाफ राज्य के मंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





