भारत

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्षद रिबाडिया भाजपा में शामिल

jantaserishta.com
6 Oct 2022 5:52 PM IST
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्षद रिबाडिया भाजपा में शामिल
x
गांधीनगर (आईएएनएस)| गुजरात के जूनागढ़ जिले के विसावदर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्षद रिबाडिया गुरुवार को पार्टी महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
रिबाडिया ने इस आरोप का खंडन किया कि वह भाजपा में इसलिए शामिल हुए, क्योंकि उन्हें 40 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने आरोप लगाया है कि रिबाडिया के साथ बातचीत में उन्होंने उन्हें बताया था कि भाजपा ने उन्हें 40 करोड़ रुपये की पेशकश की है।
रिबाडिया ने पलटवार करते हुए दावा किया कि 2017 के राज्यसभा चुनाव के दौरान जब पार्टी के दिग्गज अहमद पटेल चुनाव लड़ रहे थे, तब कांग्रेस के दो नेताओं ने उनसे संपर्क किया था और विधायक पद से इस्तीफा देने के एवज में उन्हें 40 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता चाहते थे कि पार्टी के विधायकों की संख्या कम हो जाए और पटेल चुनाव हार जाएं।
कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में 'नीति, दृष्टि और नेतृत्व' की कमी है, इसलिए कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं।
रिबाडिया के साथ उनके कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story