भारत

पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ की हालत गंभीर, हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ अपडेट, जानिए क्या कहा?

jantaserishta.com
14 Feb 2021 6:26 PM IST
पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ की हालत गंभीर, हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्थ अपडेट, जानिए क्या कहा?
x

फाइल फोटो 

लखनऊ. पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता केशरीनाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) की हालत गंभीर बनी हुई है. त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ने पर उनको संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ में भर्ती कराया गया हैं. रविवार को पीजीआई ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि लखनऊ 30 जनवरी को कोविड निगेटिव होने के पश्चात भी जब उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें संस्थान के पलमोनरी वार्ड में डॉक्टर आलोक नाथ की देखरेख में रखा गया. उपचार की प्रक्रिया में होने वाली अनेक जांचों के फल स्वरुप उनके फेफड़ों में फंगल और बैक्टीरियल संकमण का पता चला और तदनुसार उनका उपचार भी प्रारंभ किया गया.

स्थिति में सुधार न होने के कारण और अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की आवश्यकता के कारण उन्हें 11 फरवरी को पलमोनरी आईसीयू में स्थानांतरित किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर और अस्थिर है. इससे पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उनको प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था.
केशरीनाथ त्रिपाठी के पीजीआई लखनऊ में भर्ती होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके बेटे नीरज त्रिपाठी को फोन कर हालचाल जाना था. वहीं सांसद डॉ. रीता जोशी और केशरी देवी पटेल ने भी नीरज त्रिपाठी को फोन कर कुशलक्षेम जाना.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story