भारत
पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Deepa Sahu
4 May 2021 9:14 AM GMT
![पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/04/1041894--.webp)
x
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे जगमोहन का 93 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे जगमोहन का 93 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'जगमोहन जी का निधन हमारे राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह एक कुशल प्रशासक और प्रतिष्ठित विद्वान थे। उन्होंने देश की बेहतरी के लिए हमेशा काम किया। बतौर मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई नवप्रवर्तक नीतियां बनाई। परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'
Jagmohan Ji's demise is a monumental loss for our nation. He was an exemplary administrator and a renowned scholar. He always worked towards the betterment of India. His ministerial tenure was marked by innovative policy making. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2021
जगमोहन ने बतौर नौकरशाह अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें सख्त और दक्ष प्रशासक के रूप में देखा जाता था। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी काम किया। वर्ष 1984 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह जम्मू कश्मीर के पांचवेंं राज्यपाल थे। उनका पूरा नाम जगमोहन मल्होत्रा था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा।
Next Story