भारत
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत घोषित होने के बाद जिंदा निकले, डॉक्टर भी हैरान
jantaserishta.com
7 Aug 2023 10:17 AM IST

x
DEMO PIC
परिजन उन्हें घर लेकर आए, लेकिन आधे घंटे बाद शरीर में हरकत होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर दौड़े।
आगरा: बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल की तबीयत खराब होने के बाद एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर आए, लेकिन आधे घंटे बाद शरीर में हरकत होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर दौड़े। अब वह काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों की ओर से मृत घोषित करने के बाद बघेल को सराय ख्वाजा स्थित आवास लाया गया। परिजन विलाप कर रहे थे, तभी बघेल ने अपनी आंख खोली और शरीर में भी हरकत हुई। यह देख रोते बिलखते परिजन उन्हें लेकर न्यू आगरा स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।
बघेल के छोटे भाई लाखन सिंह बघेल ने बताया कि इस समय उनके बड़े भाई का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उनका रक्तचाप 114/70 है। उन्होंने बताया कि उपचार का लाभ हो रहा है और वह अब ठीक हैं।
Tagsभाजपा पूर्व जिलाध्यक्षमहेश बघेलडॉक्टरमृतआगराFormer BJP District PresidentMahesh BaghelDoctorDeadAgra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





