भारत

पूर्व डीजीपी वीडी राम तीसरी बार पलामू से सांसद बनने की रेस में, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह पहुंचे हौसला बढ़ाने

jantaserishta.com
24 April 2024 5:12 PM IST
पूर्व डीजीपी वीडी राम तीसरी बार पलामू से सांसद बनने की रेस में, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह पहुंचे हौसला बढ़ाने
x
रांची: झारखंड के डीजीपी रहे विष्णु दयाल राम पलामू लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बनने की रेस में हैं। बुधवार को उन्होंने बतौर भाजपा प्रत्याशी नामांकन का पर्चा दाखिल किया।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री और भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के अलावा झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खास तौर पर मौजूद रहे। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां वीडी राम का मुकाबला राजद की ममता भुइयां से माना जा रहा है। वैसे इस सीट से एक बार सांसद रहे कामेश्वर बैठा भी बहुजन समाज पार्टी की ओर से उतरे हैं।
विष्णु दयाल राम के नामांकन के बाद पलामू में एक जनसभा भी हुई, जिसे संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत देश में विकास की जो तेज लहर चल रही है, उसमें झारखंड की भी भागीदारी तय करने के लिए जरूरी है कि जनता भाजपा के प्रत्याशियों को जिताए। पीएम मोदी देश के गांव-गरीब की चिंता करते हैं। वह जो कहते हैं, कर दिखाते हैं। अबकी बार, चार सौ पार का लक्ष्य हासिल होगा, इसका पूरा विश्वास है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक तरफ विकास को धरातल पर उतारने वाले नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी तरफ लूट-खसोट और भ्रष्टाचार में संलिप्त इंडी गठबंधन के नेता। जनता विकास विरोधियों को सबक सिखाने को तैयार बैठी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story