भारत

पूर्व डीजीपी को 3 साल जेल की सजा, महिला आईपीएस ने यौन उत्पीड़न का लगाया था आरोप

jantaserishta.com
16 Jun 2023 2:42 PM IST
पूर्व डीजीपी को 3 साल जेल की सजा, महिला आईपीएस ने यौन उत्पीड़न का लगाया था आरोप
x
दोषी पाए गए पूर्व स्पेशल डीजीपी.
चेन्नई: विल्लुपुरम की एक स्थानीय अदालत ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में तमिलनाडु के एक पूर्व स्पेशल डीजीपी राजेश दास को शुक्रवार को तीन साल की कैद की सजा सुनाई। आरोपी पर उसकी जूनियर महिला आईपीएस अधिकारी ने दो साल पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
साथ ही अदालत ने उन पर 10 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया है। यह घटना चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी जब आरोपी और पीड़ित अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी की सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाने में शामिल थे। इस संबंध में फरवरी 2021 में गृह सचिव और डीजीपी के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। अभी और विवरण की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story