भारत

पूर्व उपमुख्यमंत्री गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई

Shantanu Roy
9 July 2023 4:20 PM GMT
पूर्व उपमुख्यमंत्री गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई
x
आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप
पंजाब। पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओमप्रकाश सोनी को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 2016 से 2022 के बीच आय से अधिक संपत्ति केस में पकड़ा गया है। ​​​​​​विजिलेंस सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। शिकायत मिलने के बाद सोनी को 25 नवंबर 2022 को पहले बार विजिलेंस ने तलब किया था। तकरीबन 8 महीनों की इंक्वायरी के बाद विजिलेंस ऑफिस अमृतसर में रविवार को FIR दर्ज की गई। सोनी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (B) और 13 (2) लगाई गई है। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ थी। जबकि खर्च 12.48 करोड़ था। उनका खर्च आय के अज्ञात सोर्स से 7.96 करोड़ ज्यादा था। इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं।
2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के रिजाइन और चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ओपी सोनी को उप-मुख्यमंत्री पद दिया गया था। पंजाब विधानसभा के पांच बार के विधायक रहे ओपी सोनी 1997, 2002, 2007, 2012 और 2017 में चुनाव जीत चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सोनी ने अमृतसर सेंट्रल सीट से भाजपा के तरुण चुग को 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
वे 1991 में अमृतसर के पहले मेयर बने थे। वे पंजाब कांग्रेस पब्लिक कमिटी के महासचिव और दो वर्ष तक ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे विधानसभा में पब्लिक अकाउंट कमिटी के सदस्य और 2017-18 में पंजाब विधानसभा के लोकल बॉडीज और कमिटी ऑन पब्लिक अंडरटेकिंग्स के भी चेयरमैन रह चुके हैं। ओपी सोनी के मंत्री बनने के बाद से ही वह विवादों में रहे। शिक्षामंत्री बने तो टीचर्स एसोसिएशन उनके खिलाफ लड़ती रही। सेहत मंत्री बने तो ब्यूरोकैट्स के साथ उनका विवाद रहा। वहीं दो घोटालों में भी उनका नाम बार-बार उछला।
Tagsपूर्व उपमुख्यमंत्री गिरफ्तारउपमुख्यमंत्री गिरफ्तारविजिलेंस की कार्रवाईपूर्व उपमुख्यमंत्रीपूर्व उपमुख्यमंत्री पर शिकंजाFormer Deputy Chief Minister ArrestedDeputy Chief Minister ArrestedVigilance ActionFormer Deputy Chief Ministerformer Deputy Chief Ministerपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Ki KhabarPunjab Latest NewsPunjab CrimePunjab News UpdatePunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story