भारत

पूर्व डकैत मलखान सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

jantaserishta.com
9 Aug 2023 2:40 PM IST
पूर्व डकैत मलखान सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है। इसी क्रम में पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व डकैत मलखान सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मलखान सिंह ने वर्ष 2014 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और 2019 में विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था। मगर जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया था। उसके बाद वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में शामिल हो गए थे। अब मलखान सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दावा किया जा रहा है कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करेंगे।
वर्तमान में मलखान सिंह की पत्नी गुना जिले की आरोन क्षेत्र की सिनगयाई पंचायत से सरपंच हैं, वह निर्विरोध चुनाव जीती थीं। किसी दौर में मलखान सिंह की गिनती चंबल के खूंखार डकैत में हुआ करती थी, उन पर जहां एक लाख से अधिक का इनाम था और सौ से अधिक मामले दर्ज थे, जिनमें अपहरण, हत्या, डकैती आदि के मामले शामिल थे।
उन्होंने 1982 में आत्मसमर्पण कर दिया था और लगभग छह साल उन्होंने जेल में गुजारे। उन्हें वर्ष 1989 में सभी मामलों से बरी कर दिया गया था। फिर, वह जेल से छूटे और उसके बाद राजनीति में सक्रिय हैं। वह राजनीतिक दलों और नेताओं पर बेबाक बयानी करने से कभी नहीं हिचकते।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story