भारत
CRPF के पूर्व जवान ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, बहस के बाद गुस्सा आया
jantaserishta.com
8 Jun 2023 9:47 AM IST

x
आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
आगरा (उप्र) (आईएएनएस)| पत्नी द्वारा अपमानित किए जाने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सेवानिवृत्त जवान ने उसे गोली मार दी। इससे पत्नी की मौत हो गई। घटना बुधवार को हुई। आरोपी महेंद्र सिंह हत्या करने के बाद फरार हो गया, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने कहा कि वह पत्नी द्वारा अपमानित करने से गुस्से में था।
उनकी बहू पूजा सिंह ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे भी निशाना बनाया, लेकिन वह भागने में सफल रहीं और पुलिस को सूचित किया। पूजा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
घटना के वक्त सिंह का बड़ा बेटा दूसरे कमरे में था, जबकि उसका छोटा भाई अपनी बाइक की मरम्मत कराने गया था। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विकास कुमार ने कहा, आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। बहस के बाद गुस्से में आकर महेंद्र ने अपनी पत्नी नीता सिंह (48) की गोली मारकर हत्या कर दी।
Tagsआगराआगरा न्यूज़आगरा पुलिससीआरपीएफ पूर्व जवानपत्नी की हत्याहत्याAgraAgra NewsAgra PoliceCRPF ex jawanmurder of wifemurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





