भारत

पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति को अलविदा कह दिया

jantaserishta.com
2 March 2024 10:23 AM IST
पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति को अलविदा कह दिया
x

फाइल फोटो

Gautam Gambhir: पूर्वी दिल्ली के BJP सांसद गौतम गंभीर राजनीत‍ि नहीं करेंगे. उन्होंने PM मोदी और अम‍ित शाह से इसे लेकर सोशल मीड‍िया पोस्ट के माध्यम से अनुरोध किया है. दरअसल, गंभीर अब क्रिकेट पर ही फोकस करना चाहते हैं.
गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ल‍िखा, इसमें उन्होंने लिखा- मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह को टैग करते हुए ल‍िखा- मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए, धन्यवाद. जय हिन्द.
गौतम गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद हैं. गौतम गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम का सदस्य रह चुके हैं. दोनों ही टूर्नामेंट्स के फाइनल में गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली थी. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन बनाए थे. वहीं, वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में उनके बल्ले से 91 रन निकले. गंभीर आईपीएल में फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर हैं. वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर भी रह चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story