भारत

कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे की गुंडई, दोस्तों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट में की मारपीट, कसा शिकंजा

jantaserishta.com
4 Nov 2024 3:48 PM IST
कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे की गुंडई, दोस्तों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट में की मारपीट, कसा शिकंजा
x
देखें VIDEO
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. पीड़ित का आरोप है कि रंगदारी न देने पर इन दबंगों ने हमला बोल दिया और घसीटते हुए रेस्टोरेंट से बाहर लेकर गए. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.
यह घटना कोतवाली नगर इलाके के दिल्ली रोड पर फूड पंचायत रेस्टोरेंट की है. पटेल नगर मोहल्ला के रहने वाले अंकुश कुकरेजा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी मोबाइल फोन की दुकान है. कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सतेंद्र उर्फ बॉबी उसकी दुकान पर आया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. जब वो दो नवंबर की रात दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया तो इसी दौरान बॉबी ने अपने साथियों राहुल शर्मा, अरचित बंसल, अमरदीप कलैथर और चार अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गया.
बॉबी और उसके साथियों ने मांग पूरी न करने पर उसके साथ पिस्टल, चाकू, लोहे की रोड और डंडों से मारने की नीयत से रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस मामले में सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि दो नवंबर की रात हापुड़ नगर कोतवाली इलाके में एक रेस्टोरेंट पर दो पक्षों में हुए झगड़े की घटना में तहरीर मिली थी. रंगदारी मांगने जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है. शुरुआती जांच में मामला रंगदारी का न होकर मारपीट करने का प्रतीत हो रहा है. दोनों पक्षों में रंजिशन झगड़े के मामले चल रहे हैं. दोनों पक्षों पर कई मुकदमे दर्ज हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story