कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कई समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन
![कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कई समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कई समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/10/11/2100652-untitled-17-copy.webp)
पंचकुला। कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "जो लोग आकर भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उन सभी का स्वागत करता हूं। भाजपा एक बड़ा परिवार है, जिसमें ये लोग शामिल हुए हैं।"
आगे सीएम ने कहा कि आजादी के समय राजनीति नहीं होती थी। सभी लोगों ने मिलकर देश की आजादी के लिए काम किया। देश के आजाद होने के बाद एक सरकार बनीं। उसी समय कुछ लोगों ने ऐसा सोचा सरकार निरंकुश ना हो जाए इसलिए उसके उपर प्रभावी विपक्ष का होना जरूरी है। सीएम ने कह कि इस नाते मजबूत विपक्ष के लिए 1991 में जनसंघ पार्टी बनीं। तब हमने राज करने कोई सपना नहीं देखा था। कांग्रेस के शासन में आपातकाल लगा, तब लोकतंत्र का गला गला घोंटा गया। जनता जागरूक हुई और पहली बार जनता को वोट की ताकत का अंदाजा हुआ कि वोट की ताकत से सरकार बदली जा सकती है।