भारत

कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, नहीं रहे इंद्रानंद यादव

Admin2
22 May 2021 3:06 PM GMT
कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, नहीं रहे इंद्रानंद यादव
x
BREAKING

बिहार। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रामघाट निवासी 78 वर्षीय पूर्व विधायक इंद्रानंद यादव नहीं रहे। शनिवार को पूर्णिया में इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। उनके निधन से जिले में शोक की लहर फैल गई। वे 1985 से 90 तक कांग्रेस पार्टी से नरपतगंज विधानसभा के विधायक रहे। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई पार्टी बदली लेकिन पुन: कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लगातार क्षेत्र में सक्रिय थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 दिन पूर्व वे अपने घर में सीढ़ी से गिर गए थे। इसके बाद उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया में एडमिट करवाया गया था। जहां शनिवार को वे जिंदगी से जंग हार गए।

पूर्व विधायक की मौत की खबर मिलते ही पैतृक गांव रामघाट में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर सांसद प्रदीप सिंह, विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक दयानंद यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, मो हारून, हेमेंद्र नारायण सिंह, राजद नेता विश्वमोहन कुमार, मनीष यादव, कुलानंद यादव, बबलू यादव, शाहजहां शाद समेत राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Next Story