पूर्व सीएम की पत्नी बोलीं- ट्रैफिक जाम के कारण होते है तलाक

मुंबई: विधानसभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस अपने ट्वीट के लिए खासी चर्चा में रहती हैं, लेकिन उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में यह दावा किया कि मुंबई में होने वाले कुल तलाकों के 3 फीसदी तलाक मुंबई के ट्रैफिक जाम की वजह से होते हैं। उनका तर्क है कि ट्रैफिक जाम में फंसने से लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते। कैंसर दिवस पर बीजेपी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आई अमृता फडणवीस ने कहा कि आप यह भूल जाइए कि मैं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हूं। मैं एक आम नागरिक की हैसियत से ट्वीट करती हूं। उन्होंने राज्य की महाविकास आघाडी सरकार पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य की महाविकास आघाडी सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





