भारत

भड़कीं पूर्व सीएम की बेटी राजलक्ष्मी, पिता को कहा गया था चोर

jantaserishta.com
22 Feb 2022 3:25 PM IST
भड़कीं पूर्व सीएम की बेटी राजलक्ष्मी, पिता को कहा गया था चोर
x

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के एक और केस में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है। डोरंडा कोषागार मामले में दोषी पाए गए लालू पर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। रांची में कोर्ट की ओर से सजा का ऐलान किए जाने के बाद से एक तरफ जहां उनके समर्थक और परिजन बेहद दुखी हैं तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों के नेता इसे कर्म का फल बताकर घेर रहे हैं। इस बीच, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने कॉमेंट किया तो लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव उनसे भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर वार-पलटवार हुआ है।

सजा सुनाए जाने के बाद लालू यादव के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया। जिसमें उन्होंने कहा था कि अन्याय असमानता से, तानाशाही जुल्मी सत्ता से लड़ा हूं लड़ता रहूंगा। आप विधायक नरेश बालियान ने लालू के इस ट्वीट पर कहा कि वह जानवरों का चारा चुराने के लिए जेल गए हैं, स्वतंत्रता आंदोलन में नहीं। नरेश बालियान ने लिखा, ''आप बेजुबान जानवरों का चारा चुराने के मामले में जेल गए हैं, स्वतंत्रता आंदोलन में नहीं। ये नौटंकी बंद करिए। बिहार की बदनामी आप जैसे चोर भ्रष्ट नेताओं से ही शुरू हुआ। आपसे पहले आपके लेवल का चोर बिहार में नहीं हुआ करता था। वहां के नेता बड़े ही ईमानदार और कांतिकारी हुआ करते थे।''
लालू की बेटी राजलक्ष्मी इस पर भड़क उठीं और जवाब देते हुए लिखा, ''नरेश बालियान क्या आपका काम हमेशा भौंकना है? अरविंद केजरीवाल आप जैसे विधायक को अपनी पार्टी में कैसे झेलते हैं। आपको बकवास करने के लिए कितना भुगतान किया जा रहा है। पहले इस देश के लिए कुछ काम करो।''
बालियान ने इसका जवाब देते हुए लिखा, ''मैं MLA हूं, 2 बार चुन कर आया हूं, मेरी अपनी पहचान है, आपकी क्या पहचान है भ्रष्ट लालू यादव की बेटी होने के अलावा? प्रोफाइल में पिता का नाम लगाए घूम रहे हैं, पिता का नाम हटाएं और वार्ड पार्षद का चुनाव जीत कर बताइए। चोरी करने से पहले सोचना चाहिए था न की चोरी नही करना है जनता का पैसा।''


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story