भारत

नोटों का अंबार...! CBI ने 38 करोड़ जब्त किए, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 May 2023 2:58 PM IST
नोटों का अंबार...! CBI ने 38 करोड़ जब्त किए, 2 गिरफ्तार
x
देखें तस्वीरें.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को वापकोस के पूर्व सीएमडी राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी और तलाशी अभियान के दौरान जांच एजेंसी ने 38.38 करोड़ रुपये बरामद किए।
अब तक की कुल बरामदगी में से 20 करोड़ रुपये नकद मंगलवार को जब्त किए गए। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद के 19 स्थानों पर आरोपी के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ली गई थी। रिटायरमेंट के बाद गुप्ता ने दिल्ली में एक कंसल्टेंसी फर्म खोली। आरोपियों की कथित अचल संपत्तियों में फ्लैट, व्यावसायिक संपत्तियां और दिल्ली, गुरुग्राम, पंचकुला, सोनीपत और चंडीगढ़ में एक फार्महाउस शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story