भारत

48 घंटे पूर्व सीएम नहीं कर पाएंगे प्रचार...चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
1 May 2024 6:56 PM IST
48 घंटे पूर्व सीएम नहीं कर पाएंगे प्रचार...चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
x
अस्थायी रोक आज रात 8 बजे से शुरू होगी।
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव को 48 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया है। अस्थायी रोक आज रात 8 बजे से शुरू होगी। आयोग ने कांग्रेस नेता जी निरंजन द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर यह फैसला लिया, जिसमें बीआरएस नेता पर कांग्रेस के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था।
चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि आयोग बीआरएस के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव को आदर्श आचार संहिता उल्लंघनों से जुड़े मामले के मद्देनजर उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा करता है। आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 का हवाला देते हुए के चंद्रशेखर राव को आज रात 8 बजे से 48 घंटे के लिए किसी भी सार्वजनिक बैठक, सार्वजनिक जुलूस, सार्वजनिक रैलियां, शो और साक्षात्कार, मीडिया (इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, सोशल मीडिया) में सार्वजनिक भाषण देने से रोक दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story