भारत

आलू से शराब बनवाएंगे पूर्व सीएम, वोडका प्लांट का किया वादा

jantaserishta.com
7 Feb 2022 9:06 AM IST
आलू से शराब बनवाएंगे पूर्व सीएम, वोडका प्लांट का किया वादा
x
देखें वीडियो।

आगरा: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो वह आलू प्रोसेसिंग यूनिट लगवाएंगे। उन्होंने आलू से शराब बनाने के लिए वोडका प्लांट लगवाने का भी वादा किया।

अखिलेश यादव ने मंच पर साथ खड़े पार्टी प्रत्याशी का परिचय देते हुए कहा, ''यह एग्रीकल्चर के प्रोफेसर हैं। ये जो एग्रीकल्चर वाले प्रोफेसर हैं, इन्हें विधायक बनाओ। आलू के प्रोसेसिंग यूनिट लगाना हो, चाहे हमें वोडका का प्लांट लगवाना पड़े, वह हम इनसे लगवाने का काम करेंगे।''
अखिलेश ने प्रोफेसर प्रत्याशी को पूछा, ''बताओ आलू से वोडका बन सकता है? शराब बन सकती है कि नहीं? भई इनसे पूछ लें, ये पढ़े लिखे हैं, हम तो अपनी पढ़ाई भूल गए।'' प्रत्याशी ने इसारा करते हुए अखिलेश की बात पर हामी भरी।
अखिलेश यादव ने कहा कि ये आलू बेल्ट का हिस्सा है एत्मादपुर लेकिन आलू के लिए भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, ''हम सिंचाई के लिए बिजली फ्री करेंगे। 300 यूनिट फ्री घरेलू बिजली भी देंगे। सपा सरकार बनने पर किसानों को 15 दिन में मिलेगा गन्ने का भुगतान, मुफ्त सिंचाई, ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था की जाएगी।"



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story