भारत

पूर्व CM तरुण गोगोई का निधन

jantaserishta.com
23 Nov 2020 5:56 PM IST
पूर्व CM तरुण गोगोई का निधन
x

फाइल फोटो 

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन हो गया है।

उधर, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और तरुण गोगोई के पास जा रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'तरुण गोगोई की तबीयत बिगड़ने के कारण तरुण गोगोई दा और उनके परिवार के साथ रहने के लिए सारे कार्यक्रम रद्द कर डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी के लिए उड़ान भर रहा हूं। वह हमेशा मेरे लिए पिता की तरह रहे हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

तीन बार असम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं गोगोई

मंत्री ने कहा कि गोगोई का रविवार को छह घंटे तक डाय​लिसिस हुआ था और यह दोबारा विषाक्त चीजों से भर गया है. ऐसी हालत नहीं है कि डायलिसिस दोबारा किया जाए.

असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 84 साल के गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था. गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और इसके अगले दिन उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 25 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story