पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया के बायो में लिखा ‘भाई और मामा’

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर अपने बायो में बड़ा बदलाव कर दिया है और अपने को ‘भाई और मामा‘ लिखा है। बायो में कहीं भी भारतीय जनता पार्टी का जिक्र नहीं है।
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान सीएम पद से हटाने के बाद से चर्चाओं में हैं। उनकी हर गतिविधि पर सबकी नजर है। गुरुवार को उनके एक्स अकाउंट के बायो में बड़ा बदलाव नजर आया। इसमें उन्होंने अपने को ‘भाई और मामा‘ बताया है।
चौहान के पिछले कुछ दिनों में ऐसे बयान आए हैं जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘राम-राम’ लिखा फिर उन्होंने यहां तक कहा कि अपने लिए कुछ मांगने दिल्ली नहीं जाऊंगा, उससे बेहतर मर जाना है।
इसके अलावा पद त्यागने के बाद उन्होंने यही कहा, ‘जस की तस रख दीनी चदरिया।’ अब, उनके बायो में ‘भाई और मामा’ आ गया है। राज्य की सियासत में चौहान की पहचान बेटियों के मामा और बहनों के भाई के तौर पर है। अब, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बायो के जरिए भी यही कुछ बताने की कोशिश की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






