भारत

पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन

jantaserishta.com
20 Dec 2024 12:27 PM IST
पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम में अपने निवास पर अंतिम सांस ली. वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ थे.

ओमप्रकाश को विरासत में मिली सियासत
हरियाणा और देश की सियासत में चौधरी देवीलाल ताऊ मशहूर रहे. वह देश के डिप्टी पीएम भी रहे. देवीलाल की 5 संतानों में चार बेटों में ओमप्रकाश चौटाला भी एक थे. उनके बाकी बेटों का नाम प्रताप चौटाला, रणजीत सिंह और जगदीश चौटाला है. जब देवीलाल डिप्टी पीएम बने तो बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीतिक विरासत संभाली और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने. ओमप्रकाश 1989 से 1991 तक मुख्यमंत्री रहे. 1991 में लोकसभा चुनाव हारे और यहीं से उनकी राजनीतिक यात्रा समाप्त हो गई. 1999 में ओमप्रकाश चौटाला ने बीजेपी की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई. 2005 तक वे हरियाणा के सीएम बने. 2001 में देवीलाल का देहांत हो गया. ओमप्रकाश चार बार हरियाणा के सीएम रहे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story