भारत
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने गया से भरा नामांकन, कुमार सर्वजीत भी चुनावी मैदान में
jantaserishta.com
28 March 2024 1:49 PM IST

x
गया: बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को गया संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी और राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत ने नामांकन दाखिल किया। मांझी के नामांकन के दौरान बिहार एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
नामांकन पत्र भरने के बाद गांधी मैदान में एक बड़ी जनसभा हुई। इस मौके पर मांझी ने कहा कि लड़ाई, लड़ाई होती है। मैं परिणाम की चिंता नहीं करता। मैं लड़ाई पूरे मनोयोग से लड़ूंगा। इधर, महागठबंधन की ओर से राजद के नेता कुमार सर्वजीत ने भी गुरुवार को नामांकन भरा।
उन्होंने कहा कि गया जिले की महान जनता पर पूरा भरोसा है। इस धरती के लिए संसद में जाकर कुछ काम करूं, यही इच्छा है। पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है। पहले चरण में बिहार की गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई सीटों पर चुनाव होना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





