भारत

पूर्व CM ममता बनर्जी की अध्यक्ष पद से छुट्टी

SHIDDHANT
22 Jun 2026 9:00 PM IST
पूर्व CM ममता बनर्जी की अध्यक्ष पद से छुट्टी
x
राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
Kolkata कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी गुट ने पार्टी नेतृत्व में बड़े बदलाव का दावा किया। न्यूटाउन में आयोजित एक विशेष बैठक के बाद बागी नेताओं ने दावा किया कि ममता बनर्जी को पार्टी के चेयरपर्सन पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह अरूप रॉय को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष (चेयरपर्सन) नियुक्त किया गया है। बैठक में बागी गुट के नेताओं ने यह भी दावा किया कि अभिषेक बनर्जी को ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी के पद से निलंबित कर दिया गया है। बागी नेताओं का कहना है कि पार्टी के संविधान के तहत यह निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, न्यूटाउन के एक होटल में आयोजित इस विशेष सत्र में करीब 60 विधायक, कई पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और 60 से 70 पूर्व पार्षद शामिल हुए। बैठक में लगभग 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यसमिति (नेशनल वर्किंग कमेटी) के गठन की भी घोषणा की गई।
बागी गुट द्वारा घोषित नई कार्यसमिति में अरूप रॉय को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संदीपन साहा, जावेद खान और रिताब्रता बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास और रथिन घोष को उपाध्यक्ष बनाए जाने का दावा किया गया है। बागी नेताओं ने कहा कि अगले 21 दिनों में पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों का भी पुनर्गठन किया जाएगा। साथ ही पार्टी के बैंक खातों और संगठनात्मक नियंत्रण को लेकर कानूनी सलाह ली जा रही है।इस घटनाक्रम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। हालांकि इन दावों पर तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक नेतृत्व की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
Next Story