भारत

पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, 'पीओके वापस लेना हमारा कर्तव्य'

jantaserishta.com
5 Dec 2022 3:18 PM IST
पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, पीओके वापस लेना हमारा कर्तव्य
x
देहरादून (आईएएनएस)| पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर संवेदनशील के साथ-साथ भारत के लिए भावनात्मक मुद्दा भी है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत पीओके का जिक्र कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। हरीश रावत ने पीएम मोदी को पीओके की याद दिलाकर कहा, पीओके वापस लेना हमारा कर्तव्य है, कांग्रेस सरकार के दौरान संसद में इसके बारे में एक प्रस्ताव पारित किया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा, पीओके वापस लेना मोदी सरकार के एजेंडे में होना चाहिए। वर्तमान में पाकिस्तान कमजोर स्थिति में है, हमें पीओके वापस लेना चाहिए।
बता दें कि भारत की संसद में भी पीओके पर कई बार बयान दिया जा चुका है। सत्ता पक्ष की तरफ से भी कई सांसदों ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का अंग होगा, वो दिन बहुत दूर नहीं है। सेना के कई शीर्ष अधिकारियों को भी ये कहते सुना जा चुका है कि सेना मुस्तैद और कार्रवाई के लिए तैयार है। सैन्य टुकड़ी सरकार के निर्देश का इंतजार कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story