भारत

पूर्व सीएम का निधन...सरकारी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Admin2
8 Nov 2020 2:11 PM GMT
पूर्व सीएम का निधन...सरकारी अस्पताल में ली अंतिम सांस
x
बड़ी खबर

गंगटोक। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री संचमान लिम्बू का रविवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 73 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। लिम्बू सिक्किम के चौथे मुख्यमंत्री थे। उनका कार्यकाल छह महीने के लिए दो जून से 12 दिसम्बर, 1994 तक था। सूत्रों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को गंगटोक में उनके आवास पर लाया गया है और पश्चिम सिक्किम जिले में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के लिए प्रबंध किये गये हैं।



Next Story