भारत

'आतंकी हमले पर पूर्व सीएम चन्नी का बयान आचार संहिता का उल्लंघन'

jantaserishta.com
14 May 2024 3:01 PM IST
आतंकी हमले पर पूर्व सीएम चन्नी का बयान आचार संहिता का उल्लंघन
x
चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) का कहना है कि कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए हालिया आतंकी हमले पर टिप्पणी करना आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन है।
सीईओ सिबिन सी. ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को पत्र लिखा है। पूर्व सीएम चन्नी ने जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया था कि पुंछ में आतंकी हमला 'पूर्व नियोजित' था।
सिबिन सी. ने पत्रकारों को बताया कि जालंधर जिला चुनाव अधिकारी की एक रिपोर्ट के अनुसार, चन्नी की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। आतंकियों ने 4 मई को पुंछ की सुरनकोट तहसील के बकराबल मोहल्ला (सनाई) इलाके में दो आईएएफ वाहनों पर हमला किया था। जिसमें एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए थे।
जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर पूर्व सीएम ने कहा था कि ये सभी स्टंट हैं, आतंकवादी हमले नहीं हुए। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा लोगों के जीवन के साथ खेल रही है।
उन्होंने 2019 के पुलवामा हमले की ओर इशारा करते हुए कहा था, "ये हमले वास्तव में नहीं हो रहे हैं, बल्कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किए जा रहे हैं। जब भी चुनाव होते हैं, तो ऐसे स्टंट खेले जाते हैं, जैसा कि पिछली बार हुआ था।" बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान जवान शहीद हो गए थे। अपनी टिप्पणी के लिए आलोचनाओं का सामना करने के बाद, चन्नी ने कहा कि उन्होंने केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे हमलों का फायदा उठाने की कोशिश के लिए भाजपा की आलोचना की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story