भारत

SDM के घूंघट में छापा मारने पर पूर्व सीएम ने किया सचेत, सरकार पर साधा निशाना, IAS का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
13 March 2024 3:19 PM IST
SDM के घूंघट में छापा मारने पर पूर्व सीएम ने किया सचेत, सरकार पर साधा निशाना, IAS  का वीडियो वायरल
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने वाली एसडीएम सदर को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सचेत किया है और कहा कि दवाई से रोगी को ठीक करने की जुमांटी (जुमला गारंटी) देने वाली सरकार का अंत तय है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि स्वयं घूंघट में जाकर, उप्र की चिकित्सा व्यवस्था से पर्दा उठाकर सच्चाई दिखानेवाली साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा नहीं तो इस डॉक्टर-दवाई के बिना चलनेवाली उप्र की बीमारू चिकित्सा व्यवस्था के गोरखधंधे के खुलासे से शर्मसार हुई भाजपा सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने उनको अध्ययन हेतु विदेश ही न भेज दे।
उन्होंने कहा, सुना है इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्री जी ‘अस्वस्थ-अवस्था’ में हैं। अब एक्सपयरी डेट की दवाई से रोगी को ठीक करने की जुमांटी (जुमला+गारंटी) देनेवाली भाजपा सरकार की भी एक्सपायरी डेट निकट आ गयी है।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को एसडीएम सदर कृतिराज के घूंघट की ओट में मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दीदामई के निरीक्षण करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वह मरीजों के साथ कतार में खड़ी हुईं, पर्चा बनवाया और इंजेक्शन लगवाने के लिए काउंटर पर पहुंची। उन्होंने दवाएं चेक करनी शुरू की तो स्टोर में करीब आधी दवाईयां एक्सपायरी डेट की मिली। स्थिति देखकर वह हैरान रह गईं। कई मरीजों ने उनसे अस्पताल स्टाफ और व्यवस्थाओं की शिकायत की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story