भारत

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हारे

jantaserishta.com
10 March 2022 12:14 PM IST
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हारे
x

नई दिल्ली: दिल्ली की सरहद पारकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी अपना परचम लहरा दिया है। सूबे के वोटर्स ने केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर मुहर लगाई है। आप पंजाब में न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। अब भगवंत मान का CM बनना लगभग तय हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है, लेकिन दोनों मिलाकर भी आप के चौथाई हिस्से तक भी पहुंचती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं, भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है। मौजूदा CM चन्नी, कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

सिसोदिया बोले - पार्टी नहीं आम आदमी की जीत
आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया है,आज पूरे देश में ये स्पष्ट हो गया है कि लोग सोचते हैं कि अगर केजरीवाल होंगे तो ईमानदारी से व्यापार, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिल सकती है. उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है, ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा, पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story