भारत

पूर्व CM अरविंद केजरीवाल का PM हाउस की ओर मार्च शुरू, देखें LIVE VIDEO

jantaserishta.com
4 Aug 2026 12:27 PM IST
पूर्व CM अरविंद केजरीवाल का PM हाउस की ओर मार्च शुरू, देखें LIVE VIDEO
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल E20 के विरोध में अपने पार्टी दफ्तर से निकल चुके हैं. वो यहां से अपने समर्थकों के साथ सीधे पीएम हाउस जाएंगे. इस बीच दिल्ली पुलिस फ़िरोज़ शाह रोड पर इस मार्च को रोकने की तैयारी में है. पुलिस का कहना है कि, केजरीवाल ने पुलिस से इस मार्च के लिए परमिशन नहीं लिया था.

E20 पेट्रोल को लेकर आज का दिन काफी अहम है. देश की राजधानी दिल्ली में इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर आज बड़ा सियासी टकराव देखने को मिल सकता है. एक तरह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल पीएस हाउस तक मार्च का ऐलान किया है. वहीं दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट यूनियन भी E20 पेट्रोल के विरोध में संसद की ओर कूच करने की तैयारी में है. ऐसे में E20 फ्यूल को लेकर चल रही बहस आज और तेज होने की संभावना है.
आम आदमी पार्टी का कहना है कि E20 पेट्रोल को पूरे देश में लागू करने का फैसला आम लोगों और करोड़ों वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है. पार्टी का आरोप है कि सरकार ने इस फैसले से पहले पर्याप्त चर्चा नहीं की और पुराने वाहनों पर इसके असर को लेकर लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story