भारत

पूर्व मुखिया की गुंडई सामने आई, वोट नहीं देने पर सड़क तोड़ डाली, अब मुश्किल में

jantaserishta.com
6 Oct 2024 1:51 PM IST
पूर्व मुखिया की गुंडई सामने आई, वोट नहीं देने पर सड़क तोड़ डाली, अब मुश्किल में
x
फोटो: सोशल मीडिया
जांच जारी.
जहानाबाद: बिहार में एक पूर्व मुखिया का शर्मनाक कनामा उजागर हुआ है। चुनाव हारने के वर्षों बाद वोट नहीं देने वालों से बदला ले रहा है। बदले की आग में में जल रहे पूर्व मुखिया ने अपनी ही बनाई सड़क को तोड़कर बर्बाद कर दिया। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। सड़क टूट जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इलाके में आक्रोश और तनाव व्याप्त है।
यह मामला जहानाबाद के सदर प्रखंड के नौरु पंचायत का है। पूर्व मुखिया नागेंद्र यादव उर्फ छोटन यादव ने सिबल बीघा गांव की ओर जाने वाली सड़क को तोड़कर तहस-नहस कर दिया है। छोटन यादव ने ही इस पर ईंट सोलिंग कराई थी। लेकिन पिछला चुनाव वह हार गए।
अब वर्तमान मुखिया बिहारी यादव उसे पीसीसी कराना चाह रहे थे। लेकिन वोट नहीं देने वालों से बदला लेने के लिए पूर्व मुखिया छोटन यादव ने ढलाई से पहले सोलिंग को पूरी तरह उखाड़ दिया है और आगे भी सड़क नहीं बनने दे रहा है। इससे इलाके में आवागमन ठप पड़ गया है।
पूर्व मुखिया छोटन यादव की करतूत से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। डीएम के आदेश पर बीडीओ अनिल मिस्त्री मामले की जांच करवा रहे हैं । उन्होंने कहा है कि सीआईए को जांच का जिम्मा दिया गया है और उनसे रिपोर्ट मांगा जा रहा है। उधर नागेंद्र यादव का दावा है कि उक्त रोड उनकी जमीन पर है। इस मामले की इलाके में जोर जोर से चर्चा हो रही है कि चुनाव हारने वाले पूर्व मुखिया ने अपनी ही बनाई सड़क को कैसे तोड़ दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story