भारत

पूर्व चीफ सेक्रेटरी का निधन...राजधानी के निजी हॉस्पिटल में थे भर्ती

Admin2
5 Nov 2020 1:57 PM GMT
पूर्व चीफ सेक्रेटरी का निधन...राजधानी के निजी हॉस्पिटल में थे भर्ती
x
सीएम ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का गुरुवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे। हार्ट समेत कई बिमारियों से ग्रसित चक्रवती का इलाज बेंगलुरु में चल रहा था। इसी दौरान गुरुवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। 30 मई 2014 से 30 दिसबंर 2016 तक वे झारखंड के मुख्य सचिव रहे थे। चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से निकासी मामले में भी आरोप रहें थे। सजल चक्रवती ने सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शंभूलाल साव की अदालत में किया था आत्मसमर्पण, इसके बाद एक-एक लाख रुपये का बेल बांड भरकर फिलहाल वे जमानत पर बाहर थे।

राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


Next Story