भारत

पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी लड़ेगी विधानसभा उपचुनाव, देखें प्रत्याशियों की लिस्ट

Shantanu Roy
25 April 2024 12:22 PM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी लड़ेगी विधानसभा उपचुनाव, देखें प्रत्याशियों की लिस्ट
x
बड़ी खबर
झारखंड। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की कल्पना सोरेन ने चुनावी राजनीति में कदम रख दिया है. गांडेय विधानसभा सीट से होने वाले उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है. वैसे तो वो चुनावी रैलियों में दिख रही थीं लेकिन क्या चुनावी राजनीति में भी हाथ जमाएंगी, इसकी चर्चा जोरों पर थीं।
अब उनकी उम्मीदवारों के ऐलान के बाद तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है. इस सीट पर 20 मई को वोट डाले जाएंगे। जेएमएम ने कहा, ''लोकसभा आम चुनाव 2024 और गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव 2024 में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों की अंतिम सूचि जारी की जाती है. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्रसे समीर मोहन्ती चुनाव लड़ेंगे. वहीं गाण्डेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है.''
आगमी लोकसभा चुनावों के दौरान झारखंड की गाण्डेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होना है। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस सीट पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। जेएमएम ने गाण्डेय विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी को टिकट दिया है। इसके साथ ही जेएमएम ने जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। इस सीट से जेएमएम ने समीर मोहन्ती को चुनावी मैदान में उतारा है।
बीते दिनों झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया था। सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया था। सोरेन की गिरफ्तारी के बाद ऐसा माना जा रहा था कि कल्पना सोरेन राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी। हालांकि, जेएमएम ने हेमंत सोरेन के करीबी चंपाई सोरेन को सीएम बना दिया था। सोरेन की गिरफ्तारी के बाद कल्पना सोरेन प्रदेश की राजनीति में सक्रिय नजर आने लगी थीं। अब पार्टी ने गाण्डेय विधानसभा सीट से प्रत्याशी के तौर पर उतारा है।
झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस के बीच गठबंधन है। सीट शेयरिंग में जमशेदपुर लोकसभा सीट जेएमएम के हिस्से में आई है।जेएमएम ने गाण्डेय विधानसभा सीट पर उपुचनाव के साथ ही जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी का भी ऐलान किया है। जमशेदपुर से जेएमएम ने सीमर मोहंती को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के विद्युत बरण मेहता से होगा।
Next Story