भारत

5 अक्टूबर तक बढ़ी पूर्व मुख्यमंत्री रिमांड

Shantanu Roy
24 Sep 2023 1:37 PM GMT
5 अक्टूबर तक बढ़ी पूर्व मुख्यमंत्री रिमांड
x
जानिए क्या है पूरा मामला
विजयवाड़ा(आईएएनएस)। विजयवाड़ा एसीबी अदालत ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में टीडीपी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत रविवार को 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी। एन. चंद्रबाबू नायडू की हिरासत रविवार को समाप्त हो रही थी। जिसके बाद उन्हें राजमुंड्री सेंट्रल जेल से अदालत में वीडियो के जरिए पेश किया गया। जज हिमा बिंदू ने उनकी न्यायिक हिरासत 11 दिनों के लिए बढ़ा दी। नायडू की दो दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के तुरंत बाद उन्हें न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। सीआईडी अधिकारियों ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख से जेल में दो दिनों तक पूछताछ की थी। जज ने नायडू से पूछा कि क्या पूछताछ के दौरान उन पर किसी थर्ड डिग्री का प्रयोग किया गया।
सीआईडी ने अदालत से आगे की पूछताछ के लिए नायडू की हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया। जज ने इन्हें याचिका दायर करने को कहा। नायडू की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। सीआईडी ने नायडू को मुख्यमंत्री रहते हुए हुए कथित घोटाले में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। अगले दिन विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट ने उन्हें 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बाद में उन्हें राजमुंड्री सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था। अदालत ने शुक्रवार को नायडू की न्यायिक हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ा दी थी। उसी दिन, उन्हें सीआईडी की दो दिन की हिरासत में भी भेज दिया गया। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को नायडू की उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने और उनकी न्यायिक हिरासत को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।
Tagsपूर्व मुख्यमंत्री रिमांड बढ़ीपूर्व मुख्यमंत्रीएसीबी अदालतएन चंद्रबाबू नायडूएन चंद्रबाबू नायडू रिमांड बढ़ीFormer Chief Minister's remand increasedFormer Chief MinisterACB courtN Chandrababu NaiduN Chandrababu Naidu's remand increasedनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story