भारत

पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे की जमानत याचिका नामंजूर, दो मई को होगी अगली सुनवाई

jantaserishta.com
30 April 2022 7:52 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे की जमानत याचिका नामंजूर, दो मई को होगी अगली सुनवाई
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब: अवैध खनन से मुख्यमंत्री के नाम पर करोड़ों की उगाही करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी की जमानत याचिका को कोर्ट ने नामंजूर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को तीन घंटे तक ईडी और हनी के वकीलों की दलीलें विशेष कोर्ट ने सुनी और लंच के बाद फैसला सुनाते हुए हनी की कस्टडी को बरकरार रखा। अब 2 मई को मामले की दोबारा सुनवाई होगी।

हनी 4 मई तक न्यायिक हिरासत में है। स्पेशल कोर्ट में ईडी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अवैध खनन से कमाया 10 करोड़ नकद जो बरामद हुआ है वह तो कुछ नहीं उन्हें खनन से 325 करोड़ रुपये कमाई के सबूत मिले हैं। उसकी जांच पूरी होने तक हनी को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। उधर, स्वास्थ्य और केस में छूट का हवाला देकर हनी के वकील ने कहा कि जांच चल रही है, पासपोर्ट ईडी के पास है तो हनी को सशर्त जमानत दी जाए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
कोर्ट में भूपिंदर सिंह हनी की जमानत याचिका उसकी पिछली पेशी के दौरान 20 अप्रैल को लगाई गई थी, जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 27 अप्रैल की तारीख तय की थी। तय तारीख पर दोनों वकीलों ने पेश होकर जमानत याचिका पर अपने-अपने तर्क भी रखे, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा कर 30 अप्रैल कर दी थी। हनी 4 मई तक न्यायिक हिरासत में है। ईडी के अधिवक्ता लोकेश नारंग ने कहा कि भूपिंदर सिंह हनी ने मुख्यमंत्री चन्नी के नाम का इस्तेमाल कर करोड़ों की वसूली की है। 10 करोड़ लेने वाले हनी के तार आगे भी बहुत जगहों से जुड़े हुए हैं। यह मामला सिर्फ 10 करोड़ का ही नहीं है, बल्कि अब तक की जांच के मुताबिक, यह बहुकरोड़ी मामला है। करीब 325 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री का नाम इस्तेमाल करके कमाए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story