भारत

पूर्व मुख्यमंत्री की बहू और सांसद की पत्नी ने खेत में की गेहूं की कटाई, वीडियो हुआ वायरल

jantaserishta.com
13 March 2024 5:06 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री की बहू और सांसद की पत्नी ने खेत में की गेहूं की कटाई, वीडियो हुआ वायरल
x
उम्मीदवार से लेकर उनके परिजन भी मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं।
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का रंग धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। उम्मीदवार से लेकर उनके परिजन भी मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। छिंदवाड़ा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की बहू और वर्तमान सांसद नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नाथ तो खेत में ही पहुंच गईं और महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई करने लगीं।
दरअसल, कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इसी बीच प्रिया नाथ बुधवार को पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र में थीं। इसी दौरान उन्होंने काफिला रुकवाया। वे अपने वाहन से उतरकर सीधे खेत में पहुंच गईं और फसल कटाई कर रही महिलाओं से बातचीत करने लगीं। फसल कटाई में लगी महिलाओं को उन्होंने अपना परिचय दिया और उसके बाद फसल काटने लगीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story