पूर्व मुख्यमंत्री कि हत्या की साजिश, पूर्व डीजी ने किया खुलासा

पाकिस्तान ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हत्या करके पूरे देश में अशांति फैलाना चाहता था. एक बार नहीं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या के कम से कम चार प्रयास किए गए, जिसे राज्य की खुफिया एजेंसियों ने नाकाम कर दिया था. पूर्व डीजी और पूर्व खुफिया प्रमुख दिलीप मित्रा ने हाल ही में एक किताब में यह दावा किया है. उन्होंने कहा कि जंगलमहल में बुद्धदेव भट्टाचार्य के काफिले पर हमले की साजिश के बारे में राज्य प्रशासन को पहले ही पता चल गया था. उसके बाद भी हमले को रोका नहीं जा सका. राज्य पुलिस के एक वर्ग के खिलाफ दिलीप मित्रा की लापरवाही आरोप लगाया है. वहीं, नंदीग्राम में फायरिंग (Nandigram Firing) की घटना में दिलीप मित्रा ने बुद्धदेव भट्टाचार्य को क्लीन चिट दे दी है. उन्होंने दावा किया कि बुद्धदेव भट्टाचार्य ने फायरिंग का आदेश नहीं दिया था. राज्य पुलिस के पूर्व डीजी ने बुद्धदेव की पार्टी के एक वर्ग के खिलाफ अपना रोष जताया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





