पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक बार फिर सामना के संपादक बने, जानें पूरी जानकारी

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अब नए रोल में दिखाई देंगे। पार्टी के राज्यसभा सांसद और मुखपत्र 'सामना' के संपादक रहे संजय राउत के जेल जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने यह काम संभाल लिया है। पातरा चॉल घोटाले में ईडी ने पिछले दिनों संजय राउत को अरेस्ट कर लिया था और फिलहाल वह उसकी ही हिरासत में हैं। ऐसे में शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी ली है। उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादक का पद संभाला है। एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र में सत्ता गंवानी पड़ी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





