भारत

पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा की तबीयत खराब, सांस लेने में हो रही दिक्कत

Nilmani Pal
25 Sept 2022 10:22 AM IST
पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा की तबीयत खराब, सांस लेने में हो रही दिक्कत
x

कर्नाटक। भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल की ओर से स्टेटमेंट जारी कर बताया गया है कि उन्हें एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

बेंगलुरु के एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल के स्टेटमेंट के मुताबिक, एसएम कृष्णा को डॉ. सत्यनारायण मैसूर पल्मोनोलॉजी के एचओडी और डॉ. सुनील कारंत एचओडी की देखभाल में रखा गया है और एक व्यापक डॉक्टर्स की टीम देखरेख कर रही है. उन्हें मिनिमल रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया गया है. इसके अलावा कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Next Story