भारत

सीयू निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के बोल

5 Jan 2024 4:26 AM GMT
सीयू निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के बोल
x

पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि इससे बड़ी शर्म की और क्या बात हो सकती है कि केवल 30 करोड़ रुपए के कारण धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर पिछले 14 वर्षों से नहीं बन रहा है। केंद्र सरकार ने जिन-जिन प्रदेशों में केंद्रीय विश्वविद्यालय दिए वहां सभी जगह भवन बन गए और …

पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि इससे बड़ी शर्म की और क्या बात हो सकती है कि केवल 30 करोड़ रुपए के कारण धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर पिछले 14 वर्षों से नहीं बन रहा है। केंद्र सरकार ने जिन-जिन प्रदेशों में केंद्रीय विश्वविद्यालय दिए वहां सभी जगह भवन बन गए और विश्वविद्यालय चल रहे हैं। इस संबंध में अखबारों में बहुत चर्चा हो रही है। कांगड़ा जिला के साथ यह सबसे बड़ा सौतेला व्यवहार है। लोग दुखी हैं परेशान हैं। आंदोलन के रास्ते पर बढ़ रहे हैं।

यह परिस्थिति किसी के लिए भी अच्छी नहीं है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया है जिन्होंने इस संबंध में हिमाचल सरकार से 30 करोड़ रुपए देने का आग्रह किया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है। उनसे दूरभाष पर बात भी की है। आज फिर उनसे उन्होंने विशेष आग्रह किया। हिमाचल सरकार अतिशीघ्र 30 करोड़ रुपए जमा करवाकर इस अन्याय को समाप्त करें।

    Next Story