भारत

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, ₹7 करोड़ मांगे

jantaserishta.com
12 Nov 2026 12:34 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, ₹7 करोड़ मांगे
x
मचा हड़कंप.

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। इस मामले में तिलक नगर से MLA जरनैल सिंह को धमकी भरा फोन कॉल और वाट्सएफ मैसेज भेजा गया। MLA ने 6 नवंबर को मोहाली SSP को शिकायत दी और कहा कि आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर बताते हुए केजरीवाल को 7 करोड़ रुपये देने की धमकी दी। पैसे न देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को भी जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने BNS और IT एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है। इस बीच, पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स, IP लॉग्स और लोकेशन की जांच कर रही है। MLA ने केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा पक्की करने की भी मांग की है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आपराधिक धमकी, रंगदारी और आईटी एक्ट के तहत अपराध का पाया गया। इसके बाद बीएनएस की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4), 111(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज किया गया। जांच साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है।
विधायक ने आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), आईपी लाग और लोकेशन ट्रेस कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी करने तथा संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल कर केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। शिकायत के साथ धमकी भरे व्हाट्सएप संदेश का स्क्रीनशाट पुलिस को सौंपा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story