भारत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और संघ पर साधा निशाना, बोले- सावरकर ने किताब में लिखा है गौमांस खाने में कोई बुराई नहीं

jantaserishta.com
25 Dec 2021 7:06 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और संघ पर साधा निशाना, बोले- सावरकर ने किताब में लिखा है गौमांस खाने में कोई बुराई नहीं
x
पढ़े पूरी खबर

भोपाल: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर वीर सावरकर के जरिए भाजपा और संघ पर निशाना साधा है. भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- 'सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है, वो कहां से हमारी माता हो सकती है.

उन्होंने कहा- 'सावरकर ने किताब में लिखा है गौमांस खाने में कोई बुराई नहीं है. यह सावरकर जी ने कहा है जो आजकल बीजेपी और संघ के खास विचारक हैं'.
आगे उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस के साथ है. उस विचारधारा के साथ है, जो पूरे देश को बांटने में लगी हुई है. वो तुलसी नगर स्थित नर्मदा मंदिर भवन में कांग्रेस के जनजागरण अभियान में बोले रहे थे.
बीजेपी ने बताया, हिंदुओं का अपमान
दिग्विजय सिंह के सावरकर पर दिए बयान के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी के हिंदूवादी चेहरे और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- 'दिग्विजय दिन रात सिर्फ हिंदुओ को बदनाम करने में लगे रहते हैं'
उन्होंने कहा- 'दिग्विजय सिंह वो महापुरुष है जो हिंदुओं के खिलाफ षड्यंत्र करने में दिन-रात मेहनत और परिश्रम करते रहते हैं. आप अगर इतना ही हिंदू और हिंदुस्तान की भलाई के लिए काम करते तो ना ही पाकिस्तान में जिन्ना पैदा होता और ना ही आतंकवाद इस देश की धरती पर कहीं दिखाई देता. हिंदू धर्म में क्या-क्या खामियां हैं और हिंदू धर्म को कैसे बदनाम किया जाए, दिग्विजय सिंह 24 घंटे इसी में लगे रहते हैं. कभी सावरकर के नाम पर तो कभी दूसरे महापुरुषों के नाम पर गलत बयानी करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story