भारत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा

jantaserishta.com
26 March 2022 11:08 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा
x
बड़ी खबर

उज्जैन: वर्ष 2011 में उज्जैन में हुई मारपीट की घटना के मामले में इंदौर की विशेष अदालत ने आज पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू सहित 6 आरोपियों को एक-एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई. अदालत ने इसके साथ ही पांच-पांच हजार का जुर्माना भी लगाया.

वर्ष 2011 में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, तत्कालीन उज्जैन सांसद प्रेमचंद गुड्डू और सात अन्य लोगों का विवाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो गया था. इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू सहित 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया था.
जनप्रतिनिधियों की सुनवाई के लिए गठित विशेष न्यायालय इंदौर में आज उक्त मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू सहित छह आरोपियों को सजा सुनाई गई, जबकि तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू सहित सभी छह आरोपियों को कोर्ट में पांच पांच हजार का जुर्माना भरवाकर 25-25 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी.
शासकीय अधिवक्ता विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों की सजा 3 वर्ष से कम थी, इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है. वहीं दिग्विजय सिंह के वकील ने कहा कि उक्त मामले में हाईकोर्ट में अपील करेंगे. पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन वे उक्त सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे. वहीं प्रेमचंद गुड्डू ने यह भी कहा कि उक्त घटना के समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई थी. इस सिक्योरिटी में शामिल किसी भी अधिकारी का कोर्ट में बयान नहीं लिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story