भारत

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बेअदबी का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पीट-पीटकर मार डालने की घटना में निंदा की, बोले- ये बिल्कुल अस्वीकार्य है

jantaserishta.com
21 Dec 2021 11:21 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बेअदबी का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को पीट-पीटकर मार डालने की घटना में निंदा की, बोले- ये बिल्कुल अस्वीकार्य है
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर और कपूरथला में कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने के दो आरोपियों को पीट-पीटकर मार डालने की मंगलवार को निंदा की. उन्होंने कहा कि ये 'बिल्कुल अस्वीकार्य' है. अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार को जबकि कपूरथला जिले के एक गुरुद्वारे में रविवार को कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने के आरोप में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

अमरिंदर सिंह ने कहा, "बेअदबी गलत है, लेकिन एक व्यक्ति को मार डालना भी गलत है. ये क्या तरीका है? देश में कानून है. अगर आप उसे एसजीपीसी कार्यालय ले जाते हैं, उससे पूछताछ करते हैं और इसके बाद उसे मार डालते हैं. क्या ये तरीका है? ये गैर-कानूनी है और बिल्कुल अस्वीकार्य है."
उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था और कोई भी सभ्य समाज ऐसी हत्याओं का स्वीकार नहीं कर सकता. साल 2015 की बेअदबी की घटनाओं में न्याय नहीं मिलने के बाद जनता में रोष के मुद्दे और इसके चलते इस तरह की घटनाएं होने संबंधी सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले दिन से इस पर काम शुरू किया था.
उन्होंने कहा कि सबसे पहले सरकार को सीबीआई से जांच वापस लेने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी और पुलिस अधिकारियों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जोकि अब जमानत पर हैं. उन्होंने कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता और यह पूरी तरह अस्वीकार्य है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story