भारत

सीबीआई के पूर्व अधिकारी की कोरोना से मौत, पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्या केस की कर चुके है जांच

jantaserishta.com
12 May 2021 4:18 PM IST
सीबीआई के पूर्व अधिकारी की कोरोना से मौत, पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्या केस की कर चुके है जांच
x

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में मुख्य जांच अधिकारी रहे पूर्व सीबीआई अधिकारी के. रागोथमन का बुधवार को निधन हो गया। वह 76 साल के थे। वह कोरोना संक्रमित थे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें पिछले हफ्ते चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रागोथमन सीबीआई के उस विशेष जांच दल के अधिकारी थे, जिसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में जांच की थी। श्रीपेरुंबदूर के पास 21 मई 1991 को एक चुनावी रैली में लिट्टे की एक महिला सदस्य के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मृत्यु हो गई थी।
रागोथमन ने गांधी की हत्या की घटना सहित कई विषय पर किताबें भी लिखी हैं। उन्होंने 'ह्यूमन बॉम्ब' नाम की डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। रागोथमन के दामाद डॉक्टर शानमगावेल ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को अब उनके गृहक्षेत्र उलुंदुरपेट ले जाया जाएगा।
रागोथमन ने करीब 10 साल तक राजीव गांधी की हत्या के मामले की जांच से जुड़े रहे थे। इस केस में मुरुगन, संथन, पेरारिवलन, जयकुमार, रविचंद्रन, रॉबर्ट पायस और नलिनी को दोषी पाया गया था और मौत की सजा मिली थी। हालांकि, बाद में सभी सातों दोषियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया था।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story