Featured

पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे

Shantanu Roy
15 Nov 2023 3:38 PM IST
पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे
x

अल्मोड़ा: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बुधवार को अपने गांव ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी ने गांव में मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की।

आज दोपहर करीब 11 बजे महेंद्र सिंह धोनी गांव पहुंचे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने गांव की सड़क में धोनी व उनकी पत्नी का स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे। ​

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे। 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों की उनके काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई।
महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों व युवाओं ने उनके साथ जमकर तस्वीरें खींची।

मंगलवार को सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह बीती रात नाटाडोल में एक होमस्टे में ठहरे हुए थे।

Next Story