भारत

पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने दिल्ली में लिया भारतीय मिठाई का स्वाद, सास सुधा मूर्ति दिखीं साथ

jantaserishta.com
15 Oct 2026 12:29 PM IST
पूर्व ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने दिल्ली में लिया भारतीय मिठाई का स्वाद, सास सुधा मूर्ति दिखीं साथ
x
नई दिल्ली: 'ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम' में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के प्रसिद्ध बंगाली मार्केट में भी दिखे। वो अपनी सास और सांसद सुधा मूर्ति के साथ पहुंचे। दोनों ने 'बंगाली स्वीट हाउस एंड पेस्ट्री शॉप' में भारतीय व्यंजनों और मिठाइयों का स्वाद चखा। उनके साथ राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी मौजूद रहीं।
बंगाली स्वीट हाउस ने इसे अदभुत पल बताया और खुशी का इजहार करते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो क्लिप्स साझा की। 'बंगाली स्वीट हाउस आरसी' के पार्टनर वर्जेश अग्रवाल ने कहा कि उनका आना हमारी पूरी टीम के लिए एक बहुत ही सुखद पल रहा, और 'बंगाली स्वीट हाउस एंड पेस्ट्री शॉप' के शानदार सफर में यह एक गौरवमयी पड़ाव था।
इसमें सुनक रेस्त्रां में प्रवेश करते देखे जा सकते हैं। यहीं पर सुधा मूर्ति दामाद से मिलती हैं और स्वाति मालीवाल खुद को इंट्रोड्यूस कराती देखी जा सकती हैं। पूर्व ब्रिटिश पीएम मेन्यू कार्ड को गौर से देख चाय, रसमलाई और चाट का ऑर्डर देते देखे जा सकते हैं। तीनों साथ में बैठकर विभिन्न व्यंजनों को चखते और बातें करते देखे जा सकते हैं।
सुनक कुछ मिठाइयां भी चखना चाहते थे, लेकिन वो स्पष्ट कहते सुने जा सकते हैं कि वो दोपहर का भोजन करके आए हैं इसलिए रसमलाई ही लेंगे। इससे पहले 2025 में सुनक, दिवाली के आसपास भी इस जगह पर आए थे। 'बंगाली स्वीट हाउस आरसी' के पार्टनर वर्जेश अग्रवाल के साथ बातचीत में, उन्होंने उस समय की दिवाली की खूबसूरत सजावट को याद किया। स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए आभार जताया।
मंगलवार को 'ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम' में शामिल होने के लिए सुनक दिल्ली आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और सार्वजनिक सेवा में उनके 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी थी। बंगाली मार्केट के बीचों-बीच 1937 में स्थापित 'बंगाली स्वीट हाउस एंड पेस्ट्री शॉप' लगभग नौ दशकों से बेहतरीन मिठाइयों, नमकीन और बेकरी आइटम्स के लिए एक प्रमुख स्थान बना हुआ है। लाला भीम सैन, लाला रोहताश चंद और लाला बनवारी लाल द्वारा शुरू की गई यह दुकान राजधानी में बंगाली स्वाद लेकर आई और एक सांस्कृतिक पहचान बन गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story