
x
बड़वानी (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को निमांड इलाके में बड़ा झटका लगा है, यहां के पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।
बड़वानी जिले के सिलावद में जिला कांग्रेस ने सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पर खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से 2009 में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे माखन सिंह सोलंकी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।
राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का दौर जारी है। पिछले दिनों भाजपा नेता यादवेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी, जिसके जबाव में भाजपा ने कांग्रेस की मोना सुस्तानी को अपने पाले में कर लिया। अब बड़वानी में कांग्रेस ने भाजपा को झटका दिया है।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़मध्यप्रदेश बीजेपीबीजेपीकांग्रेसMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMadhya Pradesh BJPBJPCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





